Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के समक्ष रखे गए दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की सकारात्मक पहल।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के समक्ष रखे गए दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सकारात्मक पहल की है।

 

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना तथा पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से संबंधित प्रस्तावों को विभागीय स्तर पर परीक्षण के लिए भेजे जाने की जानकारी दी है।

 

इसमें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मामले को संबंधित विभाग/प्रभाग से परीक्षण कराया जा रहा है।

इसी प्रकार हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संबंधित प्रभाग से परीक्षण कराया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार के समक्ष इन दोनों संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव रखते हुए उत्तराखण्ड में उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं पैरामेडिकल शिक्षा के साथ-साथ विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

 

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना से राज्य में गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से प्रशिक्षित पैरामेडिकल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को आवश्यक तकनीकी एवं सहयोगी स्टाफ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा।

 

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के स्तर पर दोनों प्रस्तावों के परीक्षण को उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page