Connect with us

उत्तराखंड

पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे लोगों के बीच पहुंचे राहुल सिंह दरम्वाल, अधिकारियों से की वार्ता , जल्द होगा समाधान। ​

रामनगर छोई के कुछ स्थानों पर ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए राहुल सिंह दरम्वाल और उनके साथियों ने ग्रामीणों से मुलाकात की इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पीने के पानी की काफी लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में ग्रामीणों के सामने परिवार बच्चे और गाय – भैंसों के लिए भी पीने के पानी की बड़ी समस्या है

इस दौरान राहुल सिंह दरम्वाल ने ग्रामीणों से मुलाकात की जहा पर बुजुर्ग स्थानीय महिलाएं पानी के लिए बेहद चिंतित है वही पानी की कमी और समस्या के कारण यहां के स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही दरम्वाल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द विभाग से वार्ता करेंगे और उनकी समस्या का समाधान तत्काल हो जाएगा

दरम्वाल ने बताया कि विभाग से उनकी वार्ता हुई जिसमें विभाग के द्वारा बताया गया है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर स्थानीय ग्रामीणों को राहत दिलाई जाएगी ।

वही विभाग के द्वारा यह भी बताया गया कि स्थानीय जनता के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है और किसी भी क्षेत्र में पीने के पानी की कोई भी समस्या होगी तो उसे तत्काल विभाग जिम्मेदारी से उस समस्या का समाधान करेगा पेयजल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार आम जनता के लिए पानी मुहैया कराने के लिए जुटे हुए हैं और लगातार क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं ।

Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page