Connect with us

उत्तराखंड

निदेशक राजपाल लेघा ने विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण करने का किया आह्वान।

हरेला पर्व के पावन अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, खनिज भवन, देहरादून में निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

 

 

इस अवसर पर निदेशक राजपाल लेघा ने विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

निदेशक द्वारा प्रदेश के सभी जिला खान अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने जनपदों में हरेला पर्व के अवसर पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित करें। विभाग द्वारा प्रदेशभर में लगभग 51,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे राज्य के हरित आवरण में वृद्धि होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिलेगी।

निदेशालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, रसायनज्ञ हेतराम, सहायक रसायनज्ञ शीशपाल, भू-रसायनज्ञ मदन किशोर बहुगुणा, जिला खान अधिकारी देहरादून ऐश्वर्य शाह, खान निरीक्षक काज़िम रज़ा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एच.डी चमोली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुणानन्द खण्डूड़ी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र बिष्ट, वैयक्तिक सहायक बरखा पुनेठा, वैयक्तिक सहायक राजेन्द्र सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

 

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत् विकास तथा जन-जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page