Connect with us

उत्तराखंड

हरिद्वार: खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में खनन विभाग का बड़ी कार्रवाई, अवैध अनियमितताओं पर 5 उपखनिज रिटेल भंडारण लाइसेंस निरस्त।

हरिद्वार: उत्तराखंड में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में रिटेल भंडारण स्थलों पर सघन छापेमारी की गई। जांच के दौरान एक ही खनन सत्र में दो बार से अधिक अवैध अनियमितताएं पाए जाने पर पांच रिटेल भंडारणों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए।

 

यह कार्रवाई भंडारण नियमावली के तहत की गई है। जिन रिटेल भंडारणों को निरस्त किया गया है उनमें राकेश कुमार का ग्राम रामपुर रायघटी स्थित भंडारण, मैसर्स चौहान ट्रेडिंग कंपनी का ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर स्थित भंडारण, अमरदीप रणावत का ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर स्थित भंडारण, मैसर्स मां दुर्गा इंटरप्राइजेज का ग्राम भिक्कमपुर स्थित भंडारण तथा राबिया अंसारी का ग्राम भिक्कमपुर स्थित रिटेल भंडारण शामिल है।

 

निदेशक राजपाल लेघा ने कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुरूप प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक खनन सत्र में दो बार से अधिक अवैध अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी स्थिति में नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि सरकार के राजस्व की सुरक्षा और अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभाग आगे भी शिकायतों और जांच के आधार पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखेगा।

Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page