Connect with us

उत्तराखंड

संवैधानिक पद शर्मसार: SSP दफ्तर में घुसे कांग्रेस नेताओं की ‘फिल्मी गुंडागर्दी’; अमर्यादित भाषा से तार-तार हुई नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा।

 

 

SSP दफ्तर में हंगामा करते कांग्रेस नेताओं ने मर्यादा लांघी

 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल गालीगलौच करते दिखे

 

कांग्रेस नेताओं के ‘निजी संस्कारों’ और ‘सत्ता की चाहत में आई बौखलाहट’ साफ देखा जा सकता है

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एसएसपी (SSP) कार्यालय में घुसते है और हंगामा करते और गालीगलौच करते दिख रहे है

।सरकारी दफ्तर में हाई-वोल्टेज ड्रामा और वहां मौजूद पुलिस वालों से धक्का धकमुकी ने कांग्रेस के आचरण और और मंशा स्पष्ट कर दिया है

किसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता अपनी शिकायत दर्ज कराने जिले के कप्तान (SSP) के कार्यालय पहुंचे थे पर लहजा बेहद आक्रामक था जो फिल्मी स्टाइल में दादागिरी’ और ‘अराजकता’ का रूप ले रहा था

संवैधानिक पद की मर्यादा पर उठे गंभीर सवालघटना के बाद सबसे ज्यादा निशाना नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पर साधा जा रहा है। सजग नागरिकों और राजनैतिक विश्लेषकों का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष का पद एक गरिमापूर्ण और संवैधानिक पद होता है। जिले के सबसे बड़े कानून व्यवस्था के रखवाले (SSP) के दफ्तर में घुसकर इस तरह की भाषा और उग्र व्यवहार करना पद की मर्यादा को तार-तार करता है। जनता के बीच यह चर्चा तेज है कि यदि विपक्ष में रहते हुए नेताओं का यह हाल है, तो सत्ता मिलने पर कानून व्यवस्था की स्थिति क्या होगी।तोड़फोड़ की कोशिश और अमर्यादित भाषा की निंदावायरल हो रहे विजुअल्स में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ नेता टेबल-कुर्सी और दफ्तर के माहौल को अशांत करते हुए तोड़फोड़ पर उतारू नजर आए। दफ्तर के भीतर हुई गाली-गलौज और अमर्यादित व्यवहार को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि सरकारी कार्यालयों में इस प्रकार का आचरण नेताओं के ‘निजी संस्कारों’ और ‘सत्ता की चाहत में आई बौखलाहट’ को दर्शाता है।

Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page