Connect with us

उत्तराखंड

मौसम अपडेट-मौसम विज्ञान ने जारी किया अगले 48 घंटे सर्दी का येलो अलर्ट, जानिए मौसम का मिजाज।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है, सुबह और शाम को तापमान गिरने से ठंड में निरतंर इजाफा हो रहा है। हालांकि आगामी एक सप्ताह तक भी बारिश के कोई आसार नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि तापमान में उच्च दिनचर परिवर्तन सर्दी और फ्लू के प्रसार के लिए अनुकूल है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखा जाए। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, 11 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाने की भी संभावना व्यक्त की है ।
शनिवार 10 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। 12 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री हो सकता है।
इसके बाद 12 और 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान गिरकर 24 डिग्री हो सकता है। 14 दिसंबर को तापमान गिरकर अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रह सकता है। यानि कि इस दिन ज्यादा सर्दी महसूस होगी। इसके बाद 15 से 17 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक रह सकता है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page