Connect with us

उत्तराखंड

संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने किया कार्य बहिष्कार, वृक्षारोपण कर किया अपना रोष व्यक्त।

Newsupdatebharat Uttarakhand Pithoragarh Report Manoj
पिथौरागढ़  – पिथौरागढ़ संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार को जनपद पिथौरागढ़ और जनपद पौड़ी में 11:00 से 1:00 तक का कार्य बहिष्कार किया। साथ ही  निगम के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के साथ एक पौधा धरती मां के नाम के तहत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।
उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारी अपनी मांगों को मनाने के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में पौधारोपण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। जनपद मुख्यालय कर्मचारियों तथा तहसील मुख्यालय कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
उन्होंने कहा कि निगमों में लंबे समय से दैनिक वेतन में कार्य कर रहे कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाय। संविदा कर्मचारियों को 25000 का वेतन दिया जाना चाहिए। निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए 50-50 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। साथ ही निगम को रेत बजरी एफ एल टू का कार्य  पर्यटन  के निर्माण संबंधी कार्य भी दिए जाने चाहिए।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page