Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand Paper Leak: हाकम की संपत्ति ED ने की कुर्क, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसे।

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ED ने मामले के मुख्य आरोपियों में से एक हाकम सिंह रावत के खिलाफ शिकंजा कसते हुए उसकी करीब ₹63.30 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क (Attach) कर लिया है। हाकम सिंह रावत  पर PMLA के तहत हुई कार्रवाईED की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। जांच एजेंसी को शक है कि कुर्क की गई यह संपत्ति पेपर लीक घोटाले के जरिए कमाए गए काले धन से खड़ी की गई थी।क्या है पूरा मामला?

 

 

UKSSSC घोटाला: उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मामला सामने आया था।
मुख्य कड़ी है हाकम सिंह:

हाकम सिंह रावत पर इस पूरे गिरोह को चलाने और अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने का आरोप है।

STF ने किया था गिरफ्तार:
इस मामले की शुरुआत में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हाकम सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

 

इस कुर्की के बाद प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ED इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की संपत्तियों और बैंक खातों को भी खंगाल रही है, जिससे आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page