Connect with us

उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों की माँगे पूरी होने कर्मचारियों ने नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित करी।

Newsupdatebharat Uttarakhand
Nainital Report Seema Nath
नैनीताल – उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारियों की माँगे पूरी होने पर बुधवार को कर्मचारियों ने नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने मिष्ठान वितरण कर नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी को फूल माला पहनाकर आभार व्यक्त किया।
संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि उनकी चार प्रमुख मांगें पूरी होने पर बुधवार से सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट चुके है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में उनकी चार प्रमुख मांगों को स्वीकृति मिल गई है। जिसमें ठेका प्रथा समाप्त कर 50 प्रतिशत ही ठेका प्रथा रहेगी और कर्मचारियों के खाते में वेतन नगर पालिका से आएगा। 2015 में 263 पदों को हटाकर केवल 83 पदों को रखा गया था।
जो अब एक अगस्त से पुनर्गठन कर 263 पदों पर ही रख दिया जाएगा। वहीं 10 वर्षों से पालिका में कार्य कर रहें कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 8 हजार से बढ़कर 10 हजार कर दिया गया है जो पालिका के माध्यम से  कर्मचारियों के खाते में आएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने  उनकी अन्य मांगो को भी जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके चलते कर्मचारियों ने अपने कार्य बहिष्कार को समाप्त कर दिया है।
इस दौरान ईओ अशोक कुमार, महासचिव सोनू सहदेव, ओम प्रकाश चौटाला, महेंद्र लाल, राजेन्द्र, विक्की, मंजीत सहदेव, महेश, सुनीता, रंजना, बसंती, सभासद गजाला कमाल, सभासद  राजू टांक समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page