Connect with us

उत्तराखंड

युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।

Newsupdatebharat Uttarakhand Nainital Report Seema Nath
नैनीताल  – उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा नैनीताल क्लब में शुक्रवार को पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा कर रणनीति तैयार की। साथ ही कई युवाओ ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने कहा की उत्तराखंड क्रांति दल स्थापना के बाद से ही भू कानून, पर्वतीय क्षेत्र का विकास, पलायन और रोजगार जैसी तमाम चीजों को लेकर लगातार आवाज उठाता रहा है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में यूकेडी की सरकार बनने पर उनकी पार्टी द्वारा एक परिवार एक रोजगार  की योजना लागू की जाएगी।जिससे समाज के हर तबके के लोगो को भोजन पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
साथ ही बताया की आगामी 12 अगस्त को यूकेडी कार्यकर्ताओ द्वारा भू कानून के संबंध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान मदन सिंह बर्थवाल, चेतन टम्टा, अर्जुन सिंह, ललित सिंह मेहरा, हेमंत सिंह मेहरा, हर्षित बिष्ट, विनय विष्ट, पवन बिष्ट, रोहन बिष्ट, जय, दिनेश सिंह बिष्ट, नितिन जलाल, हिमांशु, कार्तिक समेत अन्य लोगो ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ.नारायण सिंह जंतवाल , डॉ.प्रकाश पांडेय अंबादत बवाड़ी, कुलदीप सिंह, के एल आर्या  कमलेश पांडे खेमराज सिंह बिष्ट, भगवत सिंह मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page