Connect with us

उत्तराखंड

नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

Newsupdatebharat/ Report Seema Nath
नैनीताल – हर साल सरोवर नगरी में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव की तैयारी में आयोजक जुटने लगे।
इस साल सितंबर माह में होने वाले नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजक राम सेवक सभा ने बैठक की।

मां नन्दा देवी मंदिर

बैठक में आगामी 11 सितंबर से 17 सितंबर तक नंदा देवी महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। और तय किया गया कि कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नंदा देवी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन, नगर पालिका, और मां नैना देवी उदय ट्रस्ट का भी सहयोग लिया जाएगा।
राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया की 11 सितंबर को पंचमी के दिन महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। उसके बाद 12 सितंबर को कदली वृक्ष नगर भ्रमण होगा,  13 सितंबर को मूर्ति निर्माण किया जाएगा, 14 सितंबर को अष्टमी पूजन होगा, 15 सितंबर को रामनवमी और 16 सितंबर को दशमी कार्यक्रम किया जाएगा, तथा 17 सितम्बर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
 बैठक के दौरान अध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, गिरीश जोशी, डॉक्टर घनश्याम लाल साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मोंटू, डॉक्टर मोहित सनवाल, प्रो. ललित तिवारी, नवीन चंद्र साह, भीम सिंह कार्की, दीपक गुरुरानी, राजेंद्र लाल साह, हिमांशु जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page