Connect with us

उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों का दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी।

 

Newsupdatebharat Uttarakhand

Nainital Report /Seema Nath

नैनीताल –  11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वाहन पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नैनीताल के कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल में डटे रहें। जिससे नगर में पहले दिन से ही सफाई व्यवस्था चरमराती नजर आई ।

 

 

 

 

मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद के नेतृत्व में तमाम सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

धर्मेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश संगठन लंबे समय से सफाई कर्मचारियों के हित को लेकर मांगे कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर नैनीताल शाखा ने भी कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। यदि सरकार द्वारा मांगों पर विचार नहीं किया गया तो समस्त कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेंगे।

 

इस दौरान महासचिव सोनू सहदेव, उपाध्यक्ष कमल कुमार, उप सचिव मंजीत सहदेव, ओम प्रकाश चौटाला, राजेंद्र कुमार, अमन टांक, विक्की सिलेलान, महेश कुमार, सुनीता, रंजना, मंजू, बसंती, गीता सुनीता ,राम सिंह, मनोज विमल दीपक, कुमार गुड्डू आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page