Connect with us

उत्तराखंड

आज के दिन ही 1999 में 18000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना के जबांजो ने अपने पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को परास्त किया था। जीत का पताका लहराया था।

Newsupdatebharat Uttarakhand
Nainital Report Seema Nath
नैनीताल  – 26 जुलाई का दिन इतिहास के पन्नो में सुनहरे अक्षरों से दर्ज है। इस दिन का सूरज जीत की किरण लेकर उदय हुआ था। इस दिन 1999 में 18000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना के जबांजो ने अपने पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को परास्त कर जीत हासिल की थी। भारत पाकिस्तान के बीच हुए इस युद्ध मे देश के पांच सौ से अधिक जाबांज जवानो ने अपनी शहादत दी थी। साथ ही पाकिस्तानी सेना के कई सैनिकों को मार गिराया था।
इस ही युद्घ में 17 ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स रेजिमेंट के मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी व वर्तमान निवासी नैनीताल के जाबांज रिडायर्ड सूबेदार भोलादत्त तिवारी भी हिस्सा रहें। भोलादत्त तिवारी बताते है कि 1999 में जब पाकिस्तानी सेना व हिंदुस्तानी सेना के बीच युद्ध लड़ा जा रहा था। तो इस दौरान हालात बिगड़ने पर वह अपनी यूनिट के साथ कारगिल को रवाना हुए।  जहां उन्होंने बजरंग पोस्ट पर चारों ओर फैली बर्फ की चादर औऱ दुश्मनों की गोलाबारी के बीच अदम्य साहस का परिचय देते हुए युद्ध लड़ा और जीत हासिल की।
भोलादत्त तिवारी ने युद्ध के दौरान अपनी यादें बताते हुए कहा कि उन्होंने कई दिनों तक भूखे प्यासे रहकर सिर्फ़ बर्फ को पिघलाकर पानी पिया लेकिन अपने हौसले को नहीं डगमगाने दिया। उनके इसी साहस व जज़्बे के चलते उन्हें इस युद्ध में जीत हासिल  हुई। साथ ही बताते हैं कि करीब दो माह तक उनका अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हुआ इसके बावजूद भी दिल में देशभक्ति का जज़्बा लिए वह युद्ध लड़ते रहें।
एक ओर जहां युद्ध में उनके कई साथी शहीद हो गए।इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और युद्धभूमि में डटकर दुश्मनों का मुकाबला कर रणभूमि पर विजय हासिल की।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page