Connect with us

उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते कूड़े का अंबार लगा।

Newsupdatebharat Uttarakhand

Nainital Report Seema Nath

नैनीताल – देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 19 जुलाई से कार्य बहिष्कार पर है। जिसके चलते बुधवार को भी कर्मचारियों का नगरपालिका दफ्तर पर धरना प्रदर्शन जारी रहा।

 

कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जो बरसात के मौसम में बीमारियों को दावत दे रहे हैं। वही कूड़ा फैलने से चारों तरफ कूड़े की दुर्गंध फैल रही है जिससे स्थानीय निवासियों के साथ साथ पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

दूसरी ओर लगातार बारिश के चलते सारा कूड़ा पानी के साथ बहते हुए नैनीझील में समा रहा है । इसके साथ ही नगर के मॉल रोड, पन्त पार्क, बीडी पांडे समेत अन्य स्थानों पर भी कूड़ा फैला हुआ हैं।

संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि बीते कई समय से संघ के कर्मचारियों द्वारा लगातार नगर पालिका से उनकी मांगे पूरी करने की मांग कर रहे थे।लेकिन उन्हें सिर्फ झूठा आश्वासन ही दिया जा रहा था।
जिसके चलते समस्त कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है उनका कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो समस्त कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। जिसके चलते सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं।
जल्द ही नगर में कूड़े के निस्तारण व सफाई हेतु कोई अन्य व्यवस्था की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page