Connect with us

उत्तराखंड

दर्जनों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन।

Newsupdatebharat Uttarakhand Nainital Report Seema Nath
नैनीताल – भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  बुधवार को नैनीताल क्लब में मण्डल अध्यक्ष आंनद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में  बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान आंनद बिष्ट द्वारा दो दर्जन से अधिक महिलाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।
जिसमें लीला भट्ट, ममता देवी, मालती देवी, कमला दरियाल, रेखा जाटव, ईश्वरी, कमला देवी, खष्टी, गीता कार्की, ममता नेगी समेत अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान लीला भट्ट ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर नगर के हर वार्डो में जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जएगा। वहीं वार्ड टू वार्ड भाजपा में महिलाओं को जोड़ा जाएगा। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियो ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। वही  अब गांव गांव जाकर ग्रामीण महिलाओं को भी भजापा से जोड़ा जाएगा।
इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, अशोक कुमार, जिलाकार्यकरिणी सदस्य भानु पंत, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आशु उपाध्याय, पारस मेहरा, अरुण कुमार, मोहित साह, अशोक तिवारी, भूपेंद्र बिष्ट गजाला कमाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page