Connect with us

उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नैनीताल मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसपी देवेंद्र पींचा के माध्यम से एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी को ज्ञापन भेजा।

Newsupdatebharat Uttarakhand nainital Report Seema Nath
नैनीताल– शहर में लगातार बड़ रही आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगाने के संबंध में बुधवार को  भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी देवेंद्र पींचा के माध्यम से  एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी को ज्ञापन भेजा।
 ज्ञापन में  उन्होंने अवगत कराया कि नैनीताल शहर में बीते कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा हैं। जिनमें नशा, लूटपाट व मारपीट जैसी घटनाएं आम हैं। लेकिन कुछ समय से नगर में बड़ी घटनाओं को भी अपराधियों द्वारा लगातार अंजाम दिया जा रहा हैं। जिसमें कुछ बड़ी घटनाएं हाल ही में हुई है जिनमें तल्लीताल क्षेत्र में गोली कांड, बारापत्थर क्षेत्र में गोली कांड व दो दिन पूर्व मल्लीताल क्षेत्र में होटल में महिला की हत्या। साथ ही शहर में लगातार स्मैक का  कारोबार भी लगातार अपने पैर पसार रहा हैं व अन्य क्षेत्रों में नशेड़ीयो द्वारा आए दिन लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। जिससे यह प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होनें कहा पुलिस प्रशासन का पूरा ध्यान मास्क न पहनने वालों पर ही केंद्रित रहता है लेकिन शहर में हो रहे अन्य अपराधों की ओर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए उचित कार्यवाही करने की अपील की।
 इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल मंत्री संजय कुमार, अरुण कुमार, अरविंद पडियार, विक्रम राठौर, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडल मंत्री लाल सिंह बिष्ट, आयुष भण्डारी, कैलाश रौतेला, भगवत रावत, गजाला कमाल आदि लोग मौजूद रहे
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page