Connect with us

उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।

Newsupdatebharat/ Report Yogendra Singh Negi
बेतालघाट –  सरस्वती शिशु मंदिर में महिला मोर्चा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए कार्यक्रम रखा था जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय और स्वागत किया गया
जिसमें महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी लोहिया ने अपनी टीम का गठन किया था। जिसके उपरांत महिला मोर्चा कुमाऊँ संयोजिका उमा पढ़ानी, जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन, भवाली महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा आर्या, मण्डल अध्यक्ष प्रताप बोहरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम बोलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी लोहिया ने मुख्य अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों का फूल माला डालकर स्वागत किया।
कुमाऊँ संयोजिका ने कहा कि जो भी पार्टी के लिये समर्पित होकर कार्य करेगा वही आगे बढ़ेगा। आज हम इस पद पर हैं कल के दिन आपने इस पद पर बैठना है।
महिलाओं ने कहा हम सब लोग भारतीय जनता पार्टी के लिए घर घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताएंगे और 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।
मण्डल अध्यक्ष प्रताप बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। हम सभी लोग मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में 60 से ऊपर सीट जीतकर फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।
 जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन ने मास्क सैनिटाइजर आदि वितरण किया।  इस दौरान मण्डल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पडलिया, मण्डल उपाध्यक्ष सीमा तिवारी  जिला मंत्री युवा मोर्चा तारा सिंह भण्डारी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता बोहरा, मण्डल मंत्री नंदी खुल्बे, अनीता बोहरा, सीता देवी, प्रेमा जलाल, महामंत्री महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ज्योति बोहरा आदि लोग उपस्थित रहे
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page