Connect with us

उत्तराखंड

11 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार पर गरजे देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ के कर्मचारी।

Newsupdatebharat Uttarakhand

nainital Report / Seema Nath

11 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार पर गरजे देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ के कर्मचारी।

नैनीताल –  देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन पर उतर चुके है। जिसके चलते कर्मचारियों ने नगरपालिका प्रांगण पर धरना प्रदर्शन कर अपना अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

 

 

 

सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई संघ के कर्मचारियों ने अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद के नेतृत्व में नगरपालिका प्रांगण पर अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन किया।
धर्मेश प्रसाद ने बताया कि उनके द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कई बार जिलाधिकारी, विधायक समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया। लेकिन उनकी मांगों पर अमल लेना तो दूर अधिकारियों ने उनकी सुध तक नहीं ली।

 

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके द्वारा अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार का घेराव भी किया और बैठक कर वार्ता भी की गई। जिस पर ईओ द्वारा मांग पूरी करने का आश्वाशन भी दिया गया था। लेकिन उस पर भी कोई अमल नहीं किया गया।

जिसके चलते सभी सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार में है। उनका कहना है कि जब तक मांगों को पूरा नही किया जाएगा कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला अमरदीप चौधरी, अमित कुमार, रामू भारती,महेंद्र भाई, राजन भाई, सोनू सहदेव, कमल कुमार  राजेंद्र कुमार, विक्की सेल,अमन मंजू, रंजना तक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page