Connect with us

उत्तराखंड

तिलक राज बेहड के मार्गदर्शन में सभी सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में जाएगी- बबलू चौधरी

Newsupdatebharat /Uttarakhand/
 Kichha/ Report – Vikas Dabara
किच्छा –  किच्छा कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी ने प्रेस वार्ता की। और कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और उत्तराखंड में युवाओं को जिस प्रकार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है  उससे कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता खासा उत्साहित है।
 उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भी बबलू चौधरी ने हर्ष व्यक्त किया। और तिलक राज बेहड़ को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व मंत्री बेहड ने पहले से ही उत्तराखंड में विकास की गंगा बहाई है।
उधम सिंह नगर जिले में तिलक राज बेहड़ विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में इस बार की उधम सिंह नगर जिले की सभी सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में जाएगी। तिलक राज बेहड ही असली विकास पुरुष हैं और उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस एक नई ऊंचाइयों को छुएगी।
इस बार उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जाना तय है, क्योंकि जिस प्रकार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने जनता के ऊपर तीन -तीन मुख्यमंत्री दिए और उन पर महंगाई का बोझ लाद दिया है।  जिस प्रकार देश की आम जनता महंगाई से पूरी तरह से त्रस्त है उससे यह साफ जाहिर हो गया है कि इस बार कांग्रेस की सरकार आनी तय है। उत्तराखंड की जनता इस बार भाजपा को माफ करने वाली नहीं है इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार कांग्रेस पार्टी बनाएगी इसके लिए कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता जी जान से जुट चुका है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page