Connect with us

उत्तराखंड

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर नरेन्द्र गिरी ने शोक प्रकट किया।

Newsupdatebharat Uttarakhand Haridwar Report Jitendra kori
हरिद्वार  –  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को देहांत हो गया। जिसके बाद जहां एक और राजनीति गलियारों में इस को एक अपूर्ण क्षति माना जा रहा है तो वही साधु-संतों द्वारा भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
अपने मुख्यमंत्री काल में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहां की कल्याण सिंह ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जिन्होंने अपने काल में राम मंदिर के स्थान पर मौजूद विवादित ढांचे को गिर जाने का मार्ग प्रशस्त किया और राम मंदिर निर्माण के लिए किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया अपने जीवन काल में उन्होंने साधु संतों का बहुत आदर किया वह हमेशा ही साधु संतों के प्रिय रहे उनके निधन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद शोक व्यक्त करता है और उनके परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देता है कि ईश्वर उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page