Connect with us

उत्तराखंड

राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक जंगली हाथी घुस आया।

Newsupdatebharat Uttarakhand Haridwar Report Jitendra kori

हरिद्वार – हरिद्वार का अधिकतर क्षेत्र वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटा हुआ है। आय दिन जंगलों से निकलकर वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में घुस आते है। बीती रात भी राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक जंगली हाथी घुस आया। हाथी इतना विशालकाय था कि जिस किसी ने भी उसको देखा उसके होश उड़ गए। करीब दो घंटे तक ये हाथी रिहायशी इलाके में चहलकदमी करता रहा। पेड़ पत्ते और घास इत्यादि खाता रहा है।

 हालांकि इसने किसी स्थानीय निवासी को कोई नुकसान तो नही पहुँचाया लेकिन जब तक हाथी घरों के आसपास मौजूद रहा तब तक वो दहशत में रहे और हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखे रहे। इस दौरान लोगो ने हाथी की वीडियो भी बनाई। हालांकि अंधेरा होने के कारण हाथी कैमरे में तो ठीक से कैद नही हुआ लेकिन हाथी की लंबाई चौड़ाई को देखकर लोगो के होश फाख्ता हो गए। लोग अपने घरों की छतों पर ही छुपे रहे। जब ये हाथी घरों के बिल्कुल करीब आ गया तो लोगो ने खूब शोर मचाया। इसे भगाने के लिए ताली थाली और अन्य बरतन पीटे ताकि शोर सुनकर ये जंगल की तरफ भाग जाए। करीब दो घंटे तक लोगो ने दहशत में रात बिताई और फिर लोगो द्वारा मचाये गए शोर को सुनकर ये हाथी जंगल की तरफ भाग गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि अक्सर यहाँ जंगली जानवर जैसे गुलदार और हाथी आते रहते है। उन्हें खुद ही इनसे सतर्क रहना पड़ता है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page