Connect with us

उत्तराखंड

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में नगर में जन आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

Newsupdatebharat Uttarakhand Haldwani Report Rahul Singh Darmwal

हल्द्वानी – अगस्त को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में नगर में जन आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में उमड़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 


एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में आयोजित रैली का शुभारंभ स्वराज आश्रम से किया गया। यहां से कार्यकर्ता पटेल चौक, तहसील और कोतवाली होते हुए एसडीम तथा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के पास पहुंचे। रैली यहां से वापस स्वराज आश्रम पहुंची।

 

स्वराज आश्रम में हुई सभा को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि देश में दिन प्रति दिन महँगाई बड़ती जा रही है। रसोई गैस के दाम आसमान छूने से जहां लोगों के घरों में चूल्हे जलने मुश्किल हो रहे हैं वहीं पेट्रोल तथा डीजल की महंगाई की मार हर नागरिक झेलने को मजबूर है। भाजपा की डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से नाकाम रही है। हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा की बड़ती महंगाई के कारण आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश की आम जनता और युवा अब भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान संगठन के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता का स्वागत भी किया गया। रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ललित जोशी, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दिग्विजय सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष अमन गुप्ता, मयंक गुप्ता, हर्षित खन्ना, शैलेंद्र सिंह दानू, नाजिम अंसारी, रक्षित बिष्ट, मो हुसैन, अविनाश रंधावा, मांटी नरूला, रक्षित बिष्ट, पंकज सनवाल आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page