Connect with us

उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार का विरोध कर पुतला दहन किया

Newsupdatebharat Uttarakhand
Haldwani Report Yogendra Singh Negi
हल्द्वानी – युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और पार्षदों पर लगे झूठे मुकदमों के विरोध में हल्द्वानी बुद्धा पार्क में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस और जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
 इस दौरान प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की मांग को अनदेखी कर रही है। जिससे हल्द्वानी शहर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है।,
प्रदेश सचिव राजू रावत ने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा सरकार के दबाव में आकर पार्षदों और सफाई कर्मचारियों पर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं।
 सालिम सिद्दीकी ने कहा कि जिला प्रशासन फर्जी मुकदमे वापस ले  और नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारु रुप से पुनः चालू करवाएं।
इस दौरान पार्षद रोहित कुमार, विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत, पूरन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, नितिन भट्ट , मनोज भट्ट, रिजवान हुसैन, सानू अल्वी, मनीष चौहान, योगेश सुयाल, कार्तिक बिष्ट, मानस बेलवाल, पंकज अधिकारी , प्रवीण भट्ट, वीर सिंह, अरुण कुमार, दीवान चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page