Connect with us

उत्तराखंड

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर महिला मोर्चा की होगी अहम भूमिका हल्द्वानी में हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक

 

Newsupdatebharat Uttarakhand Haldwani Report Rahul Singh Darmwal

 

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी चुनावी दलों ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। जिसके चलते मंगलवार को हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व संगठन महामंत्री अजय द्वारा किया गया। बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में महिला मोर्चा की भागीदारी एवं चुनावी रणनीति के संबंध में चर्चा की गई।

 

इस दौरान मीडिया से रुबरू होते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की राज्य बनने से लेकर अब तक उत्तराखंड में महिलाओं ने हर मोर्चे पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। फिर चाहे वो पंचायत चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हर जगह महिला मोर्चा की हमेशा से ही अहम भागीदारी रही है। और आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की इसी भागीदारी और वर्चस्व के चलते प्रदेश में एक बार फ़िर से उनकी सरकार बनेगी।
इसके साथ ही उन्होनें हाल ही में हल्द्वानी में हुई आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिरंगा संकल्प यात्रा के दौरान किए गए बेरोजगारी भत्ता के वादे पर तंज कसते हुए कहा की दिल्ली के अंदर अब तक अरविंद केजरीवाल द्वारा न तो युवाओं को रोजगार दिया गया हैं न ही कोई बेरोजगारी भत्ता दिया है। लेकिन उत्तराखंड में अपनी सत्ता काबिज करने के लिए केजरीवाल युवाओं को प्रलोभन जरुर दे रही हैं। लेकिन वर्तमान में जनता अपना हित जानती हैं और वह ऐसे किसी लुभावने वादे की ओर कभी आकर्षित नहीं होंगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page