Connect with us

उत्तराखंड

नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत की गई

Newsupdatebharat/ Report Rahul Singh Darmwal
Uttarakhand –  उत्तराखण्ड की नेहा जोशी भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत की गई है। दिल्ली में जारी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की है।
नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष बनाय गए है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में तीन राष्ट्रीय महामंत्री, सात मंत्री सहित पांच पदाधिकारियों का चयन किया गया है।
आपको बता दें कि नेहा जोशी वर्ष 2017 से भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी का दायित्व निभा रही है। साथ ही नेहा भा0ज0पा0 की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में अनेको राष्ट्रीय चैनलों में भी मजबूती से पार्टी का पक्ष रखने के लिए चर्चित रही है।
नेहा जोशी को पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सलाहकार के रूप में 3 वर्ष का अनुभव भी है। साथ हो नेहा जोशी ने उज्जवला योजना के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण में रसोई गैस उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नेहा जोशी ने अपनी उच्च शिक्षा, वाॅशिंगटन विश्वविद्यालय, अमरिका से सामाजिक कार्यो में स्नातकोत्तर की है उनकी प्रारम्भिक शिक्षा देहरादून से और स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page