Connect with us

उत्तराखंड

जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पादों को मिलेगा बाजार।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया

Newsupdatebharat Uttarakhand Dehradun
        मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून राजपुर रोड पर निर्मित ’ग्राम्य श्री’ विक्रय केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही साथ  मुख्यमंत्री ने ग्राम्य श्री रेडियो जिंगल और कैटेलॉग का भी लोकार्पण किया।
 ग्राम्य श्री विक्रय केन्द्र में जलागम विभाग उत्तराखण्ड के अंतर्गत गठित कृषक संघों के उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां रखे उत्पादों का विक्रय केन्द्र में जाकर अवलोकन भी किया।
         मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रय केन्द्र से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूरक उत्पाद मिलने के साथ किसानों, ग्रामीणों को भी उनके उत्पादों के लिये बाजार भी मिलेगा।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं। किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।
       मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी उपज और उत्पाद के लिए खेती में नये तरीकों को अपनाना होगा। जहां छोटे-छोटे खेत हैं वहां मिलकर कृषि की जा सकती है। बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करना होगे। साथ ही ग्राम्या श्री जैसे विक्रय केन्द्र जगह जगह खोले जाएंगे।
        मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य बनाएंगे। ग्राम्या फेज 3 के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा।
       इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां सुरकण्डा समूह धारकोट को डीप फ्रीजर, ग्राइन्डर, माइक्रोवेव ओवन प्रदान किये।
        इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर  सुनील उनियाल गामा, अपर मुख्य सचिव  आनंदबर्द्धन सहित जलागम विभाग द्वारा गठित कृषक संघों से जुड़े कृषक और महिलाएं भी उपस्थित थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page