Connect with us

उत्तराखंड

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एकजुट हुए कार्यकर्ता, नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी।

 

Newsupdatebharat /Report Rahul Singh Darmwal

Haldwani – जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार रविवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया जी के कैंप कार्यालय में किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।


प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया और अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष इंदर पाल आर्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और मनोनयन पत्र दिए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में सोनू आर्या को विधानसभा सचिव, प्रमोद कुमार को महानगर उपाध्यक्ष, पनी राम को ब्लॉक महामंत्री, नवनीत प्रकाश को विधानसभा उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को विधानसभा संगठन मंत्री तथा अशोक कुमार को ब्लाक महासचिव मनोनीत किया गया है।

प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। और कहा कि सभी पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में जनता महंगाई, बेरोजगारी समेत तमाम समस्याओं से घिरी हुई है। इसलिए हम सभी को जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए आगे आना होगा।

वही विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्र पाल आर्य ने कहा कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की गरिमामई परंपराओं और पार्टी के प्रति निष्ठा रखते हुए 2022 में कांग्रेस को विजय दिलाने का काम करेंगे। इस दौरान चोरगलिया गौलापार ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र टम्टा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेशानंद, जीवंती आर्य, मंजू आर्य, जगदीश आर्य, विजय आर्य, हेमंत पाल, कैलाश कोहली, पवन कुमार, मोहन चंद्र पलड़ीया, भैरव चंद्र पलड़िया, मुकुल बल्यूटिया, राहुल आर्य, अमन कुमार, आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page