Connect with us

उत्तराखंड

भवाली में करोड़ों के विकास कार्यो का विधायक संजीव आर्य ने किया लोकार्पण। लकड़ी टाल में जल्द पार्किंग बनाने का दिया आश्वासन।

Newsupdatebharat Uttarakhand Nainital Report Seema Nath
भवाली  – भवाली के सांस्कृतिक मंच में मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य  ने रविवार को 1 करोड़ 40 लाख 55 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
 विधायक संजीव आर्य ने राज्य वित्त व अल्पसंख्यक विकास निधि के 27 लाख 21 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। साथ ही   अल्पसंख्यक विकास निधि के 47 लाख 25 हजार के कार्यो का शिलान्यास किया। वहीं  विधायक ने 1 करोड़ 67 लाख 86 हजार के विकास कार्यो को जनता को समर्पित किया। 47 लाख 25 हजार की धनराशि नगर के वार्डो मार्गो के चौड़ीकरण, मोटर मार्गो के लिए शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक संजीव आर्य ने कहा कि मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वार्डो में बिजली, सड़क की सभी समस्या का निस्तारण किया गया है। भवाली नगर में मल्टीस्टोरी पार्किंग व नए बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है। लकड़ी टाल में भी भविष्य में पार्किंग बनाने का भी विधायक ने आश्वाशन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका आदर्श पालिका बनकर अपनी पहचान प्रदेश में  बनाएगी।
ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने कहा कि हर क्षेत्र में विधायक ने विकास के रास्ते खोले है। क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को विकास कार्यो में योजना देने के लिए आभार प्रकट किया।
वहीं पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि विकास कार्यो के लिए आचरण सही होना जरूरी है। सभी वार्डो का विकास करना उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष से मिलने के लिए बिचौलियों की आवश्यकता नहीं है।  अब कोई भी पालिकाध्यक्ष से सीधे मिल सकता है। पालिकाध्यक्ष पूरे शहर का है, किसी एक का नही है।
इस दौरान आशा कार्यकर्ताओ ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौपा।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, ईओ ईश्वर सिंह रावत,  सभासद किशन अधिकारी, सुनील मेहता, मुकेश कुमार, पूजा भारती, वर्षा आर्या, पंकज  निगलटिया, महेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, आशा शर्मा, दीपक भंडारी आदि लोग मौजूद रहे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page