Connect with us

अल्मोड़ा

घर में घुसकर तेंदुए ने किया हमला, चार लोग घायल।

Newsupdatebharat Uttarakhand almora
 Report Govind Rawat
 अल्मोड़ा – अल्मोड़ा जिले के विकास खंड भिकियासैंण के गांधीनगर मोहल्ले में रविवार रात तेंदुए ने एक घर में घुसकर गया था और घर में रह रहे लोगों पर हमला कर दिया। जर के लोगों ने किसी तरह जान बचाई।तेंदुए के हमले से चार लोग घायल हुए है। तेंदुए के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
भिकियासैंण के गांधीनगर मोहल्ले में नूरजहां (60) पत्नी शाबिर हुसैन का पुत्र आरिश (20) रविवार रात करीब एक बजे लघु शंका के लिए बाहर आया। इसी दौरान छत पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक चिल्लाते हुए अंदर भागा तो तेंदुआ भी हमला करते हुए उसके पीछे भागा और घर में घुस गया। घर के लोगों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए का मुकाबला किया और इस दौरान तेंदुए ने आरिश, नूरजहां, असलम (27) और रिहाना (39) को पंजे मारकर घायल कर दिया। चारों ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को कमरे से बाहर भगाया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सोमवार सुबह चारों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है। सूचना पर एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार निशा रानी, रेंजर द्वाराहाट मदन लाल, फारेस्टर सीएस त्रिपाठी ने घायलों का हालचाल जाना। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page