Connect with us

अल्मोड़ा

नशे के खिलाफ चलाई मुहिम, बालिकाओं को दी जानकारी

Newsupdatebharat/ Report Govind Rawat
अल्मोड़ा –  नशे के खिलाफ चलाए अभियान के चलते कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद रावत ने अल्मोड़ा का दौरा किया। वहीं उन्होंने डाइट फील्ड में बालिकाओं को उनके भविष्य से जुड़े कैरियर कॉउंसलिंग और स्वास्थ्य  की जानकारी दी। जिसमें  उन्होंने बालिकाओं को योगा, शारिरिक व्यायाम के तरीके सिखाये।

शारीरिक व्यायाम कराते हुए

कांग्रेस के महासचिव ने कहा कि, पिछले कई वर्षों से वह उत्तराखंड में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे। जिसके तहत प्रदेश में जगह-जगह हजारों की संख्या में शिविर लगा चुके हैं। पिछले 8 सालों से वह ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगा अभियान चला रहे हैं। युवाओं को इस शिविर के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराते है।

बालिकाओं को जानकारी देते हुए।

साथ उन्होंने बताया की मुहिम चलाने से या कहने भर से नहीं होता इसके लिए बच्चों कोई दूसरा विकल्प भी देना चाहिए। जिसके लिए वह लगातार शिविर लगाकर प्रयास कर रहे है, वह युवाओं को उनका भविष्य सवारने के साथ उनका आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम भी करते हैं। वह उनकी शिक्षा से लेकर नौकरी तक की जानकारी उन्हें देते है। युवाओं को उनका उद्देश्य बताते हैं जिससे युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page