Connect with us

अल्मोड़ा

विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी।महिलाओं को विधानसभा निधि से आर्थिक मदद के चेक वितरित किए।

Newsupdatebharat Uttarakhand
Almora Report Govind Rawat
अल्मोड़ा  – विधानसभा उपाध्यक्ष  रघुनाथ सिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड हवालबाग के ग्राम पंचायत रौन डाल,डटवालगांव सैज में चौपाल लगाई। चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओं से अवगत हुए।
साथ ही रघुनाथ सिंह ने जरूरतमंद गरीब परिवार की महिलाओं को विधानसभा निधि से आर्थिक मदद के 50 चेक लगभग 100000 (एक लाख) की धनराशि प्रदान किए।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने लोंगो के लिए जो जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। उन सभी योजनाओं की विस्तार से पूरी जानकारी ग्रामीणों को दी। और कहा आप सभी को इन योजनाओं का पूरा लाभ लेना चाहिए। साथ ही कोरोना संक्रमण महामारी की पूरी रोकथाम की जानकारी ग्रामीणो
 को दी।
वहीं ग्रामीण लोंगों की समस्याओं को सुना और  विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
वही कोसी सिद्धपुर ज्यूडकफून रैंगल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल डीपीआर शासन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
 इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रकाश बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मोहन सिंह चौहान, चंदन सिंह, त्रिलोक सिंह, जगदीश राम, आनंद राम, शक्ति केंद्र संयोजक गंगा सिंह, महेंद्र सिंह, नवीन पाठक, डुंगर राम, देवी प्रसाद समेत क्षेत्र के ग्रामीण व कार्यकर्ता  मौजूद थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page