Connect with us

अल्मोड़ा

प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने अल्मोड़ा का दौरा किया।

Newsupdatebharat/Report Govind Rawat

अल्मोड़ा :- अल्मोड़ा जिले के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने गुरुवार को अल्मोड़ा का दौरा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल का स्वागत किया।

 

 

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक ऐसा कार्यकर्ता है। जो पार्टी को अपनी माँ मानता है। और उसे एक वट व्रक्ष के रूप में सींचता है। वही कार्यकर्ता की मेहनत है। जो आज भाजपा 2 सीटो से 300 सीटों में पहुँच गयी है।

साथ ही मंत्री ने कहा कि कई राज्यों में भाजपा सरकार है। अगर कोई कार्यकर्ता किसी जनसमस्या को लेकर किसी अधिकारी के पास पहुँचता है। तो उस अधिकारी को कार्यकर्ता की बात सुननी होगी। और उस जनसमस्या का निदान करना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पिछले साढ़े चार वर्ष से जनहित के कार्य कर रही है। और आगे भी जनहित के कार्य करते रहेगी। वर्तमान राज्य सरकार जनहित के निर्णय ले रही है। जो लोग कोरोना काल की वजह से पिछले वर्ष से सरकारी नौकरियों के लिए प्रतिभाग नहीं कर पा रहे है। उनके लिए सरकार द्वारा एक वर्ष की छूट प्रदान की गई है। वही बाइस हजार से ज्यादा पदों में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। जिससें कई युवाओं को रोजगार मिलेगा। वही सरकार त्वरित जनहित में अनेक निर्णय ले रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि वो मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।

भाजपा अल्मोडा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया व कहा कि बिशन सिंह चुफाल कार्यकर्ताओ के हितों में निर्णय लेने वाले नेता है। और उनके प्रभारी मंत्री बनने से कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार हुआ है।

क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को आमजन तक पहुँचाने का कार्य करें।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, अरविंद बिष्ट, हरीश पंत, शैलेंद्र साह, अजय वर्मा, गोपाल नयाल, कैलाश गोस्वामी, किरन पंत, पूनम पालीवाल, प्रेमा मेर, निशा बिष्ट, रेखा आर्य, दीप्ति सोनकर, ललित मेहता, प्रकाश भट्ट, प्रकाश बिष्ट, धर्मवीर आर्य, सुरेंद्र मेहता, त्रिलोक रावत, घनश्याम तिवारी, कृष्ण बहादुर, देवेंद्र सत्यपाल, हरीश भट्ट, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, मुकुल कुमार, रमेश लाल, पीयूष कुमार, नरेंद्र बिष्ट, मोहित कपकोटी, रूप सिह, मुकुल कुमार, रमेश लाल, संजय डालाकोटी, सुनील जोशी, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page