Connect with us

अल्मोड़ा

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का सड़कों पर उतर कर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन कई जगह पुतला दहन

Newsupdatebharat Uttarakhand almora Report Rahul Singh Darmwal
अल्मोड़ा। सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी तीन काले कानूनों व भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा देहरादून में आयोजित महिला मोर्चा कार्यक्रम में कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार व भाजपा प्रदेश  प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
 इस दौरान कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि सरकार द्वारा पारित तीन काले कृषि कानूनों से परेशान होकर किसान बीते एक वर्ष से सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य हैं लेकिन बावजूद इसके भी सरकार की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार अपने हिटलरशाही रवय्ये से किसानों के हितों को दबाने का कार्य कर रही हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वही भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम द्वारा कांंग्रेस  नेता राहुल गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारीरोष व्याप्त है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम की राहुल गांधी पर की गई इस अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा की मानसिकता पता चलती हैं। साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा प्रभारी के इस बेतुके बयान के लिए वह सार्वजनिक रूप से मांफी मांगे।
इस दौरान पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, वरिष्ठ कांंग्रेसी बिन्दु रौतेला, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, नारायण दत्त पाण्डेय, महेश आर्या, अम्बीराम आर्या, शहाबुद्दीन, तारा जोशी, भानु सिंह बिष्ट, कमल नैनवाल, संजय रावत, पुष्पा पान्डेय, गीता मेहरा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page