Connect with us

अल्मोड़ा

2022 की तैयारी, भाजपा अपने संगठन को लेकर हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ कर रही है बैठक।  

Newsupdatebharat Uttarakhand
 Almora Report Govind Rawat
अल्मोड़ा — उत्तराखंड प्रदेश में 2022 में चुनाव होने हैं। जिसको लेकर राजनीतिक दलों ने सत्ता के लिये कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी जहां जनता के बीच भाजपा के साढ़े चार वर्षों के कार्य को लेकर जा रही है। वहीं सत्ता धारी भाजपा अपने संगठन को लेकर हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही है।
अल्मोड़ा जनपद के सभी बूथों पर भाजपा के मंत्री और भाजपा प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठकें तेज हो गयी हैं। आगामी चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा के पास एक बड़ा संघटन है। भाजपा कार्य समिति के संगठन ने कार्यकर्ता के साथ बैठक की है।
 भाजपा ने बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख ( मतदाता सूची के हर पन्ने का प्रमुख) तक के कार्यकर्ता तैयार किये है। जो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ – बूथ जाकर कार्यकर्ता को तैयार कर रही है। और 2022 में भाजपा अपने कार्य और उपलब्धियों के आधार पर बहुमत से फिर से सरकार बनाएगी।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page