Connect with us

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए गूगल मैप होगा सहायक, परिवहन विभाग लागू कर रहा है नई व्यवस्थाएं।

परिवहन विभाग ने यात्रा के दौरान यात्रियों का सफर सुरक्षित रहे, इसके लिए यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन की अध्यक्षता में गूगल की टीम के साथ एक बैठक की।

 

बैठक में परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए गूगल टीम के साथ एक नई व्यवस्था बनाई है, इस नई व्यवस्था के तहत चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री गूगल मैप और मैपल एप से यात्रा मार्ग की जानकारी ले सकेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि रास्ता ब्लॉक होने पर कौन सा मार्ग विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे वह सुरक्षित अपने गन्तव्य तक पहुंच सके। पहाड़ की सड़कों का हाल आपको पता ही है। कई बार दुर्घटना होने या मलबा आने से सड़कें जाम हो जाती हैं। ऐसे में पुलिस ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर देती है, लेकिन यात्रियों को इस बारे में समय पर सूचना नहीं मिल पाती, इसलिए वो परेशान होते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस यात्रा के दौरान मार्ग की सही जानकारी देने के लिए गूगल एप और मैपल एप की मदद लेने जा रही है।

 

इस दौरान बताया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान मार्ग बाधित होने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी किस तरह गूगल मैप और मैपल एप की सहायता से यात्रियों को दी जाएगी। इसका लाइव डैमो भी प्रदर्शित किया गया। चारधाम यात्रा के दौरान अगर कोई रोड बंद होती है तो इसकी सूचना पुलिस तुरंत यातायात निदेशालय के वाट्सएप ग्रुप में भेजेगी। इस ग्रुप में गूगल व मैपल एप के अधिकारियों को भी जोड़ा गया है। रोड ब्लॉक होने की सूचना मिलने पर आसपास के बेहतर वैकल्पिक मार्ग, उनकी जानकारी व लोकेशन गूगल और मैपल एप की टीम अपने प्लेटफार्म पर साझा करेगी। इससे गूगल व मैपल ऐप का उपयोग करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। अधिकारियों ने चारधाम यात्रा में आने सभी यात्रियों से गूगल व मैपल एप का उपयोग करने की अपील की है। दोनों एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। यात्रा के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। मुख्य सचिव ने पैदल मार्गों पर स्वास्थ्य सहायता केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page