Connect with us

उत्तराखंड

आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीमा पर ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर की नारेबाजी।

Newsupdatebharat Uttarakhand Ramnagar Report Rahul Singh Darmwal
रामनगर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीते 3 अक्टूबर को हुई घटना के बाद देशभर में आक्रोश व्याप्त है। जिस पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के नेतृत्व मे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी की घटना में प्रभावित हुए लोगों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी की ओर जा रहे थे। लेकिन सितारगंज के समीप उत्तराखंड –उत्तरप्रदेश सीमा पर भारी पुलिस बल द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया। और आगे नहीं बढ़ने दिया।
जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता सीमा पर ही सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसपर पुलिस ने  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें की बीते 3 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में सांकेतिक रूप से प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ  हुई बर्बरता में चार किसानो समेत आठ लोगो की मौत हो गई थी। जिससे पूरे देश में आक्रोश व्याप्त हैं। और लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page