Connect with us

अल्मोड़ा

विजिलेंस टीम तहसील के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

अल्मोड़ा: राज्य में सरकार जीरो टोलरेंस की नीति को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खुद कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं। मगर फिर भी राज्य में भ्रष्टाचार के मामले कम नहीं हो रहे हैं,  भ्रष्टाचार के मामले कहीं ना कहीं से सामने आ ही जाते हैं। रिश्वतखोरी गरीब तबके के लोगों को तो आर्थिक रूप के साथ साथ मानसिक रूप से भी परेशान करती है।
इस बार कुमाऊं से एक गंभीर मामला सामने आया है। कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल अल्मोड़ा के सल्ट तहसील से भ्रष्टाचारी कानूनगो को दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। बता दें कि विजिलेंस ने भ्रष्टाचारी कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में विजिलेंस ने हल्द्वानी में रजिस्टार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page