Connect with us

उत्तराखंड

मृत मिले ठेकेदार की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। अवैध संबंध के चलते दम्पति ने की थी हत्या।

Newsupdatebharat Uttarakhand Paithoragarh Report Manoj chand
पिथौरागढ  –  पिथौरागढ़ जिले के बस्ते गांव में मृत अवस्था में मिले ठेकेदार की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुधवार को बस्ते क्षेत्र में बहराइच निवासी ओम प्रकाश चौधरी का शव बरामद हुआ था। कुआं खोदने का काम करने वाले ओमप्रकाश का निजी अंग (प्राइवेट पार्ट) भी काटा गया था। हत्याकांड को पुलिस शुरू से ही अवैध संबंध के चलते हुई हत्या मानकर जांच पड़ताल कर रही थी।
थानाध्यक्ष एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि अवैध संबंध के चलते ठेकेदार ओम प्रकाश की हत्या हुई है। बहराइच निवासी पति और पत्नी ने ओम प्रकाश की हत्या की थी। बताया कि महिला और ओम प्रकाश के बीच अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी महिला के पति को लग गई।
इसी बात को लेकर दोनों में रोजाना झगड़े होने लगे थे। इससे तंग आकर दोनों ने ओम प्रकाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसे अपने कमरे में बुलाया और पाइप रिंच से वार करके उसकी हत्या कर दी फिर चाकू से उसका निजी अंग काट डाला। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।
 पुलिस ने बताया कि पति पत्नी भागने की फिराक में थे। लेकिन सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन थल में मिली, जिसके बाद हत्या में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी ग्राम मेठकिहा पोंडा बहराइच के रहने वाले हैं।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page