Connect with us

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी की पर्वतारोही सविता कंसवाल ने नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया, माउंट एवरेस्ट और माउंट मकाल पर फहराया तिरंगा।

Newsupdatebharat Uttarakhand Garhwal Uttarkashi Report News Desk
उत्तराखंड : देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही है। देवभूमि की बेटियों ने हर बार साबित करके दिखाया है वो किसी से कम नहीं है, हर एक क्षेत्र में अपना, अपने परिवार, अपने गांव, शहर, जिला  राज्य देश सबका नाम रोशन कर रही हैं। आए दिन खेलों से लेकर सेना तक बेटियों का दबदबा बनता जा रहा है। अब उत्तरकाशी के लोंथरु गांव निवासी पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही एक बार फिर से देवभूमि उत्तराखंड सुर्खियों में है।
सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर पर तिरंगा फहराया था। इसके बाद उनके कदम यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आगे बढ़कर माउंट मकालू 8463 मीटर पर आरोहण किया। 15 दिन के अंदर दोनों पर्वतों पर आरोहण कर उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। 25 वर्षीय सविता का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। सरकारी स्कूल से पढ़ीं सविता ने 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया।
बता दें कि सविता ने एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स भी किया। सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की एक कुशल प्रशिक्षक भी हैं। सविता इससे पूर्व त्रिशूल पर्वत 7120 मीटर, हनुमान टिब्बा 5930 मीटर, कोलाहाई 5400 मीटर, द्रौपदी का डांडा 5680 मीटर, तुलियान चोटी 5500 मीटर, दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से 8516 मीटर पर सफल आरोहण कर चुकी हैं।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page