Connect with us

उत्तराखंड

पहले पति ने दिया तलाक, दूसरे से मिला धोखा। आहत हुई चार माह की गर्भवती महिला ने गटका फिनायल।

Newsupdatebharat Uttarakhand Haldwani Report News Desk
काठगोदाम  – काठगोदाम में किराए में रहने वाली महिला को पहले पति से मिला तलाक और उसके बाद अब महिला को प्रेमी भी चार माह की गर्भवती बनाकर छोड़ कर भाग गया। इससे दुखी होकर महिला ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल पी लिया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में शिकायत दी है। काठगोदाम में किराए पर रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला की पहली शादी वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों पति पत्नी के बीच अनबन के चलते आपसी सहमति से अलग हो गए।
वही पीड़ित महिला की माने तो पति से अलग हो चुकी महिला अकेले किराए के घर में रहती थी उसके पड़ोस में ही किच्छा का रहने वाला एक युवक रहता था। महिला का आरोप है कि युवक को पहले से ही पता था कि महिला पहले से ही तलाकशुदा है। इसके बावजूद उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा देकर उसके साथ ही रहने लगा। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। महिला के गर्भवती होने के बाद से वह महिला से दूरी से बनाने लगा। जब महिला ने शादी का दबाव डाला जा रहा था तो वह  तरह-तरह के बहाने बनाने लगा और बीती 13 दिसंबर को महिला को घर में छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने काठगोदाम पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत के बाद आरोपी किच्छा से भी फरार हो गया। पुलिस महिला सेल द्वारा बुलाने पर भी जब आरोपी नहीं पहुंचा तो इससे दुखी हुई चार माह की गर्भवती महिला ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल गटक लिया। जिसे फेस अस्पताल भर्ती किया गया था। जहां अब महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में डॉक्टरों ने अभी कुछ नहीं बताया है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page