Connect with us

उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल जिले के नवनियुक्त प्रचार संयोजक नारायण सिंह बिष्ट एवं अल्मोड़ा जिले के नवनियुक्त सहप्रभारी विनोद कोरंगा का फूलमालाओं से स्वागत किया।

 

Newsupdatebharat Uttarakhand Kichha Report Rahul Singh Darmwal

 

 

किच्छा – किच्छा विधानसभा के ग्रामसभा शान्तिपुरी मे पूर्व बीडीसी सदस्य नारायण सिंह कोरंगा के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल जिले के नवनियुक्त प्रचार संयोजक नारायण सिंह बिष्ट एवं अल्मोड़ा जिले के नवनियुक्त सहप्रभारी विनोद कोरंगा का फूलमालाओं से स्वागत किया।
इससे दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए नैनीताल जिले के नवनियुक्त प्रचार संयोजक नारायण सिंह बिष्ट एवं अल्मोड़ा जिले के नवनियुक्त सहप्रभारी विनोद कोरंगा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की ओर से दी गई जिम्मेदारी को हम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
इसके साथ ही संगठन को मजबूत कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को बढत दिलाने का प्रयास करेगें। जिससे प्रदेश में 2022 में कांग्रेस की सरकार बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है। जिसका आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे की जनता भाजपा को जवाब देगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page