Connect with us

उत्तराखंड

कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने जकरिया पठान सहित दर्जनों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।।

Newsupdatebharat Uttarakhand Haldwani Report Rahul Singh Darmwal
हल्द्वानी  –  भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष जकरिया पठान ने कांग्रेस जिला महासचिव अबु तसलीम और युवा पार्षद इमरान खान के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों साथियों समेत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
अल फातिमा बैंकट हॉल में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कॉर्डिनेटर मगडूम खान साहब की गरिमामय उपस्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने पूर्व भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष जकरिया पठान और साथियों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवायी।
महफूज हुसैन, अजहर मलिक, मोहम्मद असलम, जमीर सैफी, फैज सिद्दीकी, सोहेल रजा, शोएब सैफी, फराज अंसारी, याहिया खान, शाहनवाज खान, कल्लू खान, मुजीब खान, जुएब सैफी, हफीज, वाजिद मंसूरी, आबिद हुसैन, जावेद कादरी, नदीम रजा, मुस्तर सैफी, एडवोकेट फिराखत अली, अफजाल हुसैन, मोहम्मद आरिफ, इरफान अली ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद जाकिर हुसैन, पार्षद शकील अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि रूमी वारसी, सैयद इशरत अली, बन्नो सैफी, यूसुफ खान आदि ने शिरकत की।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page