Connect with us

उत्तराखंड

बंशीधर भगत ने कालाढूंगी के विभिन्न क्षत्रों में जनसंपर्क कर सैकड़ों लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता।

Newsupdatebharat Uttarakhand Kaladhungi Report Rahul Singh Darmwal
कालाढूंगी –  कालाढूंगी विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत हरिपुर नायक, लामाचौड़, दोगड़ा, ज्योली, चोपड़ा, सूर्याजाला, मोरा एवं लमजाला क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान के तहत विभिन्न जन सभाओं को संबोधित किया।
भगत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है कि 21वी सदी भारत की सदी कहलाये, हमारा भारत विश्व गुरु बनकर उभरे। पीएम मोदी के इस संकल्प को पूर्ण करने के लिए एवं उनके हाथों को मजबूत करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा में फिर से भाजपा का परचम फहराना है। भारी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने अपने बूथ से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का वादा किया।
इस दौरान रिटायर्ड एस.डी.एम मोहन चंद्र भट्ट, रिटायर्ड बैंक मैनेजर दीपक प्रसाद एवं हरिपुर नायक में निर्मला दरम्वाल, प्रमिला रत्नाकर, पुष्पा नेगी, सुमन केसरवानी, नेहा, दीपा पांडेय एवं संजीव कश्यप को उनके दर्जनों युवासाथियों सहित भाजपा सदस्यता ग्रहण करवाते हुए संग़ठन को मजबूती प्रदान करने हेतु बंशीधर भगत ने मातृशक्ति एवं युवाओ का स्वागत किया।
वहीं लामाचौड़ में भाजपा नेता सकत्तर सिंह एवं कश्मीर सिंह ने कल कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा पर छोटी मानसिकता की राजनीति करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम में शक्तिकेन्द्र संयोजक मनमोहन पांडेय, शक्ति सिंह सूर्या, विपिन जंतवाल, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा महेंद्र सिंह नेगी, पार्षद धीरज पांडेय, प्रधान अजमेर सिंह, प्रधान परमजीत कौर, कुंदन बिष्ट, संदीप गोस्वामी, भुवन भट्ट, पूर्व प्रधान माया तिवारी, चंदन किरौला, कमल जंतवाल, पी.डी.तिवारी, लखविंदर लवी, अभिषेक पांडेय, पुरन अधिकारी, प्रकाश रावत, रमेश जोशी, रमेश पांडेय, कैलाश पाठक, नीमा पाटनी, मोहन सिंह किरौला, गिरीश उपाध्याय, लाल सिंह जीना, किशन उपाध्याय सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य विकास भगत ने भी कोटाबाग एवं आँवलाकोट क्षत्रों में जनसंपर्क कर जनता को कालाढूंगी में किये गए विकास कार्यो के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि कोविड काल के बावजूद युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत द्वारा अभूतपूर्व विकास कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने का प्रयास किया गया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page