Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में जल्द लागू किया जाए सशक्त भू कानून, अन्यथा किया जाएगा उग्र आंदोलन – पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल।

Newsupdatebharat Uttarakhand nainital Report Seema Nath
नैनीताल –  भू कानून की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने नैनीताल स्थित गांधी चौक पर गुरुवार को पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ  धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। और जल्द ही भू कानून पर अध्यादेश लाने और कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर राज्य में भू कानून बनाने की मांग की।
इस दौरान पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि उक्रांद स्थापना के बाद से ही उत्तराखंड में सशक्त भू कानून बनाने के लिए संघर्ष करता आया है और गरीब काश्तकारों की जमीन की खुली लूट को रोकने के लिए सरकार से भू कानून की मांग करता आया है। साथ ही  हिमाचल के तर्ज पर उत्तराखंड राज्य में भी सशक्त भू कानून अविलंब बनाने की मांग करता आया है।
 उन्होंने कहा कि राज्य में काश्तकारों की भूमि पर बिल्डरों ने भवन निर्माण कर प्राकृतिक सम्पदा को अत्यधिक नुकसान पहुँचाया है। भू कानून न होने से राज्य की कृषि भूमि लगातार खत्म होते जा रहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उत्तराखंड में गरीब काश्तकारों की भूमि की खुली लूट को रोकने के लिए भू कानून लागू करे अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान केएल आर्य, अशोक बोरा, खीमराज बिष्ट, नीरज बिष्ट, भूपेश मेहरा, भगवत मेहरा, प्रकाश पांडे, पान सिंह सिजवाली, जानकी आर्य, प्रेमा जोशी, भावना पांडे, राधा धूलिया, समेत अन्य यूकेडी कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page