Connect with us

उत्तराखंड

हाथरस घटना के खिलाफ 5 अक्टूबर को कांग्रेस का पुरे देश में सत्याग्रह।

रिपोर्ट -प्रवेश राणा //- देहरादून

यूपी के हाथरस में हुई घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पूरे देश भर में आम जन मानस सड़कों पर उतर कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहा है।तो अब इस पर सियासी घमासान तेज हो गया है यूपी में जहां राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है जिससे हाशिये पर खड़ी कांग्रेस को एक बार फिर खड़ा करने की कोशिस कर रहे हैं। इस घटना के विरोध में अब कांग्रेस पुरे देश में सत्याग्रह करने जा रही है। आगामी 5 अक्टूबर को उत्तराखंड की राजधानी समेत सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस सत्याग्रह करने जा रही है।

पुरे देश में जहां हाथरस घटना को लेकर लोगो में गुस्सा है तो वही कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाकर खोयी जमीन तलाश में जुट गयी है आगामी पांच अक्टूबर को पुरे देश सहित उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस सत्याग्रह करने जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में आगामी 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर पूरे देश भर के साथ ही उत्तराखंड में भी राजधानी मुख्यालय और जिला मुख्यालय में कांग्रेस जन सत्याग्रह कर गूंगी बहरी सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही प्रीतम सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस कूच कर रहे थे तो उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा उनको रोका जाता है और जिस तरीके से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अमानवीय व्यवहार करने का काम उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया है कांग्रेस जन उसकी निंदा करती हैं। और आगामी 5 अक्टूबर को पूरे देश भर में सत्याग्रह कर गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page