Connect with us

कुमाऊँ

मीडिया प्रभारी ज़रिता ने पिथौरागढ़ से साधा उत्तराखंड भाजपा पर निशाना

रिपोर्ट – मनोज चंद्र।

पिथौरागढ़ – प्रदेश कांग्रेस चुनाव मीडिया प्रभारी ज़रिता एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंची जहां पर उन्होंने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर जमकर निशाना साधते हुए आशीर्वाद यात्रा को अभिशाप यात्रा बताया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की भाजपा ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता को सिर्फ बरगलाने का कार्य किया हैं।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की आशीर्वाद तब लिया जाता है जब कोई अच्छा काम किया हो लेकिन भाजपा ने तो प्रदेश में कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिसके लिए वह आशीर्वाद ले।
उन्होंने कहा की भाजपा का मुख्य फोकस प्रदेश की जनता के हित में कार्य करना नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बदलने में हैं। इसके साथ ही ज़रिता ने कांग्रेस पार्टी को प्रदेश के हित के लिए अच्छा बताते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश में विकास और स्थायित्व प्रदान कर सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in कुमाऊँ

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page