Connect with us

उत्तराखंड

राहुल गांधी की देहरादून में विजय सम्मान रैली है। जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Newsupdatebharat Uttarakhand Dehradun Report News Desk
देहरादून- राहुल गांधी की देहरादून में विजय सम्मान रैली है। जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी आज सुबह 11 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे वह जौलीग्राउंड पहुंगे। जहां से वह सीधा जनसभा स्थल जाएंगे। 12:30 बजे परेड ग्राउंड राहुल गांधी पहुँचेंगे। दोपहर 12:40 बजे तीर्थ-पुरोहितों के द्वारा राहुल गांधी का अभिषेक किया जाएगा दोपहर 12:50 बजे 1971 युद्ध में शामिल हुए सैनिकों का राहुल गांधी सम्मान करेंगे। वीर नारियों का सम्मान व शहीद परिवारों का भी होगा सम्मान दोपहर 1:30 बजे राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। दून में राहुल गांधी की विशाल जनसभा होनी है। परेड ग्राउंड में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस ने दावा किया कि यह रैली ऐतिहासिक रैली होगी। बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50 वीं वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
उत्तराखंड में चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह पहला दौरा है। राहुल की इस रैली से कांग्रेस पार्टी चुनावी शंखनाद का  आगाज करेगी।
वहीं राहुल गांधी की इस रैली को पीएम मोदी की रैली के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page