Connect with us

उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ।

Newsupdatebharat Uttarakhand Dehradun Report News Desk
उत्तराखंड  –  देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है,  राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री सहित बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। शपथ लेने के तुरंत बाद पुष्कर धामी पीएम मोदी का आशीर्वाद लेने उनके पास आए। पुष्कर सिंह धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बने हैं।
पुष्कर सिंह धामी के बाद सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सतपाल के अलावा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल और चंदन राम दास को भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। वह सूबे के 12वें सीएम हैं। इससे पहले जुलाई 2021 में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य की कमान सौंपी थी। सोमवार शाम बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में  बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी। जिसमें पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से विधानमंडल का नेता चुना गया।
बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से हार मिली है। हार के बावजूद बीजेपी ने उनपर भरोसा जताया है। पुष्कर सिंह धामी को अब 6 महीने के भीतर जीत हासिल करके विधानसभा का सदस्य बनना होगा।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page