Connect with us

उत्तराखंड

भूस्खलन के चलते बीती रात दो घर इसकी चपेट में आकर खाई में समा गए।

Newsupdatebharat Uttarakhand nainital Report Seema Nath
नैनीताल: नैनीताल की बुनियाद कहे जाने वाले बलियानाला क्षेत्र में एक बार फिर से भूस्खलन होना शुरू हो गया  है। जिससे स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। भूस्खलन के चलते बीती रात दो घर इसकी चपेट में आकर खाई में समा गए। देर रात तक क्षेत्र की पहाड़ियों में लगातार भूस्खलन जारी रहा जिससे स्थानीय लोग की रात डर के साए में कटी।
हालांकि क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर 65 परिवारों को जीआईसी स्कूल समेत अन्य जगहों पर विस्थापित किया गया है ताकि कोई परिवार भूस्खलन की जद में ना आ सके। वहीं बीते दिनों नैनीताल में हुई तेज मूसलाधार बारिश से बलियानाला क्षेत्र की पहाड़िया कमजोर होने लगी है जिसमें अब लगातार भूस्खलन हो रहा है।
आपको बता दे  कि बलियानाला क्षेत्र में 70 के दशक से लगातार तेजी से भूस्खलन हो रहा है। जो स्थानीय प्रशासन समेत राज्य सरकार के लिए चिंता का कारण बना हुआ हैं। लंबे समय से क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की समस्या से निजात दिलाने के लिए साल 2019 में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया व जापान की जायका टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया और टीम के द्वारा क्षेत्र को अतिसंवेदनशील घोषित कर जल्द से जल्द क्षेत्र खाली कराने के निर्देश दिए थे।
साथ ही जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा बलिया नाला क्षेत्र को जोन 1 जोन 2 व जोन 3 में बात  दिया था। और अब जोन 1 पूरी तरह से भूस्खलन की जद में आ चुका है जिसमें बने दो घर बीती रात गिर गए। वही बीते दिनो नगर पालिका द्वारा क्षेत्र में रह रहे करीब 65 परिवारों को नोटिस जारी कर क्षेत्र खाली कर सुरक्षित क्षेत्र में जाने के आदेश दिए थे।
बलिया नाला क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के करीब 65 परिवारों को अस्थाई तौर पर जीजीआईसी स्कूल व जीआईसी स्कूल में शिफ्ट किया गया है जल्द ही प्रभावितों को धर्मशाला यह उपयुक्त स्थान पर अस्थाई रूप से रहने की व्यवस्था की जाएगी साथी धर्मशाला कमेटी के साथ बात भी की जाएगी:- प्रतीक जैन संयुक्त मजिस्ट्रेट
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page