Connect with us

उत्तराखंड

बार एसोसिएशन के रतन सिंह चौहान अध्यक्ष, सुखदेव सिंह सचिव ,तरुण बिष्ट कोषाध्यक्ष

रिर्पोट- संजय सिंह कडाकोटी

रामनगर बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में रतन सिंह चौहान अध्यक्ष एवं सुखदेव सिंह सचिव निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी के लिए 3 पदों पर मतदान की कार्यवाही की गई जबकि अन्य पदो पर कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सभी निर्विरोध चुने गए। शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षक डॉ महेंद्र सिंह पाल एवं मेहरबान सिंह कोरंगा की दिशा निर्देशन में मुख्य चुनाव अधिकारी पीएस बोरा व सहायक चुनाव अधिकारी प्रभात ध्यानी की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर रतन सिंह चौहान ने 38 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की जबकि इसी पद पर राजेश शर्मा को 25 वह गिरधर सिंह बिष्ट को 16 मत ही प्राप्त हुए।

 

उपाध्यक्ष पद पर दीनू नेगी ने 42 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की इस पद पर जसविंदर सिंह को मात्र 37 मत ही प्राप्त हुए। सचिव पद पर सुखदेव सिंह ने 44 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की इसी पद पर दीवान गिरी को केवल 34 मत प्राप्त हुए। मतदाता सूची में दर्ज 95 अधिवक्ताओं में से 79 अधिवक्ताओं ने मतदान की प्रक्रिया में भाग लिया। इसके साथ ही उप सचिव के 2 पदों पर सलीम व बृजेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद पर तरुण बिष्ट, ऑडिटर पद पर अंकुर गोयल, पुस्तकालय अध्यक्ष पर गगन कुमार निर्विरोध चुने गए इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए नरेंद्र सिंह रावत, ललित मोहन पांडे ,बलवंत सिंह बिष्ट, रवि शंकर चौधरी ,दीपक जोशी, मोहम्मद यूनुस, हीरा सिंह सजवान निर्विरोध चुने गए। जीत दर्ज करने वाले सभी पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड

भारत

भारत

हल्द्वानी

हल्द्वानी

रामनगर

रामनगर

Trending News

Like Our Facebook Page